ये एक ऐसा उपकरण है जिसे होलोग्राफिक रोबोट कहते हैं ये लाइट और अन्य चीजों को भी कंट्रोल करता है। इस डिवाइस के प्रमोशन के लिए कंपनी ने एक विज्ञापन भी बनाया है
क्या आप भी अपने अकेलेपन से परेशान हैं और चाहते हैं कि कोई गर्लफ्रेंड मिल जाये, तो खुश हो जाइये क्योंकि अब आपको एक डिजीटल गर्लफ्रेंड भी मिल सकती है। जो आपसे बात तो करेगी ही साथ ही आपको रोमेंटिक मैसेज भी भेजेगी। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ी एक कंपनी ने एक ऐसी वर्चुअल गर्लफेंड लॉन्च की है जिससे आप अपनी सारी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिये ये एक उत्तम विकल्प है। दरअसल ये एक ऐसा उपकरण है जिसे होलोग्राफिक रोबोट कहते हैं ये लाइट और अन्य चीजों को भी कंट्रोल करता है। इस डिवाइस के प्रमोशन के लिए कंपनी ने एक विज्ञापन भी बनाया है, जिसके जरिए आप इस वर्चुअल गर्लफ्रेंड को समझ सकते हैं। राजस्थान पत्रिका के अनुसार इस विज्ञापन में एक शख्स अपनी वर्चुअल गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है। वह उसे गुड मॉर्निंग कहता है, जिसके बाद उसकी वर्चुअल गर्लफ्रेंड उसे मौसम के बारे में जानकारी देती है। यही नहीं गर्लफ्रेंड लड़के को मैसेज भेजती है कि अपने काम को एंजॉय करो और जल्दी घर आना।
इस डिजीटल गर्लफ्रेंड की आवाज कुछ डरावनी सी है लेकिन अगर आपको इसकी आवाज से कोई परेशानी नही है तो आप इसे खरीद सकते हैं। इसे खरीदना भी इतना आसान नही है क्योंकि इस तकनीक की कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रुपए है।