दशहरा, में जलेगा आज 70 फीट का दशानन

रांची। झारखंड समेत पूरे देशभर में मंगलवार को विजयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। रांची के मोरहाबादी, अरगोड़ा और एचईसी में भी रावण के पुतले जलाए जाएंगे। माेरहाबादी का रावण दहन कार्यक्रम 1948 से चला आ रहा है। शुरुआत 12 फीट के रावण के पुतले को जलाकर की गई। आज 70 फीट के रावण के पुतले को जलाया जाएगा।
67 साल पहले 12 फीट का था रावण का पुतला…
-इस कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास भी शिरकत करेंगे। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सीएम जमशेदपुर से रांची पहुंचे।
-माेरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से पहली बार रावण दहन 1948 में किया गया था। तभी से यह परंपरा हर साल रांची में चली आ रही है।
-साथ ही हर वर्ष बड़े पैमाने पर दशहरा सह रावण दहन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की शुरुआत 67 साल पहले 12 फीट के रावण से हुआ।
-इसबार 70 फीट के रावन के पुतले को जलाने की तैयारी है। यह जानकारी बिरादरी के अध्यक्ष राजेश खन्ना ने दी।
-शाम छह बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास तीर मारकर रावण जलाएंगे। वहीं, सांसद रामटहल चौधरी कुंभकर्ण को, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह मेघनाद को जलाएंगे।
-वहीं, झारखंड खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ लंका दहन करेंगे। इससे पहले करीब आधे घंटे तक जमकर आतिशबाजी होगी। इस मौके पर जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा भांगड़ा नृत्य भी पेश किया जाएगा।

Check Also

क्या इस साल भी दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लाइटिंग की रहेगी समस्या

बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट अपने शुरुआती दौर से ही सुर्खियों में रहा है। चाहे वजह …