ऑटोवाला 1000 लड़कियों से दुष्कर्म का बना रहा था प्लान

चंडीगढ़। 12 दिसंबर 2016 को चंडीगढ़ में दुष्कर्म की शिकार हुई एक युवती ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी ऑटो चालक और उसके साथी ने 1000 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाने का प्लान बनाया था। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पीड़ित लड़की को दुष्कर्म के बाद धमकाते हुए यहां तक कहा कि अगर उसने मुंह खोला तो उसका हाल भी निर्भया जैसा कर देंगे।

गौरतलब है कि 21 साल की पीड़ित लड़की कॉलेज में पढ़ती है और एक कॉल सेंटर में पार्ट टाइम नौकरी करती है। 12 दिसंबर को काम खत्म करके जब वह घऱ जाने के लिए एक ऑटो में बैठी तो ऑटो चालक वसीम मलिक और उसका दोस्त पीड़िता को सुनसान जगह ले गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक वसीम बहुत तेज ऑटो चला रहा था और एक सुनसान जगह पर लेकर जाकर उसने ऑटो की खराबी का बहाना बनाकर रोक दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। साथ ही इसका वीडियो भी बनाया।

इस घटना से डरी सहमी युवती ने पहले तो पुलिस को इसकी सूचना ही नहीं दी, लेकिन जब उसने इस बारे में अपनी मां को बताया, तब उन्होंने हिम्मत करके मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक वसीम मलिक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …