दुष्कर्म में विफल देवर ने भाभी को पिलाई जहर, फिर क्या हुआ?

दुष्कर्म में विफल देवर ने भाभी की जहर पिलकार हत्या की कोशिश की। इस बीच सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने उसकी जान बचाई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 मुजफ्फरपुर।  देवर ने भाभी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसमें विफल रहने पर उसने भाभी को जहर देकर मार डालना चाहा। इस बीच शोर होने पर पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसकी जान बचाई। घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर में हुई।

जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र की रागिनी (काल्पनिक नाम) की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका पति शहर से बाहर नौकरी करता है। पति की अनुपस्थिति में देवर अशोक कुमार अक्सर उससे छेड़छाड़ करता था, जिसे वह नजरअंदाज करती थी। धीरे-धीरे देवर की हरकतें बढ़ती चली गईं।

बीते दिन अशोक ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की, जिसका उसने विरोध किया। भाभी ने जब घटना की जानकारी पति को देने की धमकी दी तो देवर ने उसे बुरी तरह पीटा तथा जबरन जहर पिला दिया।

इस बीच शोर होने पर पड़ोसियों ने रागिनी के मायके में किसी अनहोनी की सूचना दे दी थी। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर रागिनी ने देवर अशोक कुमार व टुनटुन कुमार के अलावा सास आशा देवी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज कराया है।

Check Also

क्या इस साल भी दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लाइटिंग की रहेगी समस्या

बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट अपने शुरुआती दौर से ही सुर्खियों में रहा है। चाहे वजह …