एक नवविवाहिता थी और 16 वर्षीय छात्रा, दोनों के छूट रहे थे पसीने

भोपाल। महिला सुरक्षा अभियान के दौरान गुरुवार को बजरिया इलाके में एक छात्रा और नवविवाहिता से छेड़खानी के मामले सामने आए। छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों को बजरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआई डीपी सिंह ने बताया कि सेमरा में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की थी कि घर से निकलकर दुकान पर जाते समय गुरुवार शाम करीब पांच बजे पीछा कर रहा एक युवक ने उस पर अश्लील कमेंट्स किया।

इसके अलावा उसने छात्रा के साथ छेडछाड भी की। घर पहुंचकर छात्रा ने पूरा घटनाक्रम परिवार को बताया फिर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी विजय नगर, बजरिया निवासी सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी छेड़खानी की घटना सेमरा में रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता के साथ हुई। नवविवाहिता शादी के बाद अपने मायके आई थी।

गुरुवार शाम मार्केट वापस आते समय बरखेडी निवासी फैजान खान उनका पीछा करने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के सौंप दिया गया। यह दोनों घटना राजधानी में महिला सुरक्षा अभियान के दौरान हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

भोपाल गैस पीड़ित मुआवजे की मांग लेकर पहुचेंगे दिल्ली

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए दर्दनाक हादसे को करीब 38 साल पूरे होने वाले …