गढ़वा, 23 जनवरी। नगर परिषद को होल्डिंग टैक्स से अब तक करीब 30 लाख का राजस्व प्राप्त हो चुका है। नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी ने बताया कि होल्डिंग टैक्स जमा करने के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। अब तक 1283 घरों ने स्वनिर्धारित प्रपत्र जमा करा दिये है। उन्होंने बताया कि करीब 8761 घरों में जाकर प्रपत्र बांटे गये है। प्रतिदिन करीब 50 हजार का राजस्व प्राप्त हो रहा है। इसके लिये शहर में चार ओर पर कैंप भी लगाये गये है। वार्ड नम्बर 6 में लोहिया भवन के पास, वार्ड नम्बर 7 में एसपीडी पब्लिक स्कूल में, वार्ड नम्बर 8 में प्राथमिक विद्यालय में, वार्ड नम्बर 9 में भुईंया टोला के पास कैंप लगाया गया हैं, जो प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है।
Check Also
चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात
रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …