सौ से अधिक निवेशकों को न्योता दे स्वदेश लौटे सीएम रघुवर!

सिंगापुर के सौ से अधिक निवेशकों को झारखंड आने का न्योता देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार देर रात स्वदेश वापस लौट आए।

 रांची। सिंगापुर के सौ से अधिक निवेशकों को झारखंड आने का न्योता देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार देर रात स्वदेश वापस लौट आए। नई दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद वे रविवार दोपहर रांची लौटेंगे। यह दौरा काफी सफल रहा है। सिंगापुर यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य में मौजूद संभावनाओं से निवेशकों को अवगत कराया। आईटी, स्मार्ट सिटी, ऊर्जा आदि क्षेत्र में निवेश का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और ग्लोबल इनवेस्टर समिट में शामिल होने का अनुरोध किया। यह समिट 16 और 17 फरवरी को रांची में हो रहा है। सिंगापुर आर्थिक विकास बोर्ड के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विकास मॉडल पर लंबी चर्चा की गई। इसे झारखंड में लागू करने पर भी विचार विमर्श किया गया। वहां की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नीकल एडुकेशन को भी मुख्यमंत्री ने देखा और राज्य में इस तर्ज पर संस्थान खोलने की इच्छा जताई । बिहार झारखंड संघ और आइआइएम पूर्व छात्र संघ के का प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विकास में मदद करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने इन सभी लोगों को भी ग्लोबल इनवेस्टर समिट में आने का अनुरोध किया।

Check Also

बारिश

चक्रवाती तूफान यास से मची तबाही, भारी बारिश से आई बाढ़, बिगड़ गए हालात

रांची: चक्रवाती तूफान यास ने कई राज्यों में तबाही मचा चूका है, वहीं यास ने …