नेपाल में आया 5.6 तीव्रता का भूकंप, कई शहरों में भी लगा झटका

नेपाल में आज सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके से रक्सौल समेत पूरा सीमाई इलाका एक बार फिर हिल गया। किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नेपाल के केन्द्रीय भूकंप मापक केन्द्र ने इसकी पुष्टि की है। रामेछाप सोलुका केन्द्र बिन्दु था। इसका प्रभाव नेपाल के पूर्वी व मध्य क्षेत्र में था। भूकंप के झटके अहले सुबह आने व सोये अवस्था में होने की वजह से काफी लोगों को झटके महसूस नहीं हुए, लेकिन जो लोग जगे थे, उनमें अफरातफरी मच गयी। लोग घरों से बाहर भाग गये। अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी।

 

सोमवार तड़के बिहार पटना, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में भूकंप के झटके महसूस किये गये। सुबह-सुबह भूकंप के झटके आने से लोगों में दशहत का माहौल बना है। हालांकि, अभी तक भूकंप के इस झटके से जानमाल के नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

गौरतलब है कि पिछले साल 25 अप्रैल 2015 को देश में भयानक भूकंप आया था इसके बाद 9000 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे में 22 हजार से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

 

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …