शर्मनाक- पत्नी के गुप्तांग में डाला बेलन, ऑपरेशन कर निकाला बाहर..

पति ने ही झगड़ा करने के बाद नेपाली महिला के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद से वह महिला को छोड़ने की धमकी दे रहा है। फंसने के भय से अब पति मंगलवार से गायब है। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के सामने यह खुलासा किया है। आयोग की उपाध्यक्ष ने इसकी जानकारी एसएसपी को दे दी है।

हल्‍द्वानी के जजफार्म निवासी नेपाली महिला के साथ 25 दिसंबर को दरिंदगी हुई थी। महिला के गुप्तांग में बेलन घुसा दिया गया था। 26 दिसंबर को एसटीएच के डॉक्टरों ने महिला के पेट से बेलन निकाला था। महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि यह दरिंदगी महिला के साथ उसके पति ने ही की थी। पीड़िता ने फोन कर उन्हें बुधवार को अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था और पीटता भी था। पति ने झगड़ा होने पर उसके साथ यह दरिंदगी की थी।

मुंह न खोलने के लिए पति ने बनाया दबाव

घटना के बाद मुंह नहीं खोलने के लिए पति ने उस पर दबाव बनाया था। महिला आयोग के मदद के लिए सामने आने पर पति डर गया। डर के चलते वह मंगलवार से अस्पताल नहीं आया है। इधर, पुलिस पहले से पति पर ही शक जता रही थी। मुखानी थानाध्यक्ष के आर पांडे का कहना है कि इस मामले में महिला विवेचक नियुक्त करने के लिए उन्होंने एसपी सिटी को पत्र भेज दिया है। विवेचक बयान के बाद पति का नाम प्रकाश में लाएगी।

मकान मालिक का चालान करे पुलिस 
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी का कहना है कि नेपाली परिवार बगैर सत्यापन कराए कमरा लेकर शहर में रह रहा था। इस मामले में मकान मालिक का भी नियमानुसार पुलिस को चालान करना चाहिए।

 

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …