नए साल का जश्न- पर्यटको के आगे होटलों की संख्या पड़ी कम, पांच लाख ग्रीन टैक्स!

2016 को अलविदा कहने मनाली पहुंचे पर्यटको ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लगातार बढ़ रही होटलों की संख्या भी पर्यटको के आगे कम पड़ गई।

मनाली:  2016 को अलविदा कहने मनाली पहुंचे पर्यटको ने इस बार सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। लगातार बढ़ रही होटलों की संख्या भी पर्यटको के आगे कम पड़ गई। एक दिन में दो हजार से अधिक अन्य राज्यों से पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि इतने ही वाहन प्रदेश के विभिन्न जिलों से मनाली आए। इससे एक दिन में ग्रीन टैक्स बैरियर ने पांच लाख का आंकड़ा पार कर दिया जो 2017 में सबसे अधिक रहा। जून महीने में भी ग्रीन टैक्स का अधिकतम आंकड़ा सवा चार लाख ही पहुंच पाया था।

पर्यटन निगम ने अपने क्लब हाउस में नववर्ष संध्या मनाई, जबकि मनाली के सभी छोटे व बड़े होटलो मे नववर्ष की संध्या पर कई कार्यक्रम पेश किए गए। कहीं कुल्लवी नाटी तो कहीं डीजे की धुन पर सैलानी झूमते रहे। दिन के समय सैलानियों ने मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला मे व्हाइट न्यू ईयर का जश्न मनाया। हालांकि इस बार नववर्ष की संध्या पर आसमान से बर्फ के फाहे नहीं गिरे, लेकिन सैलानियों ने डीजे की धुन और कुल्लवी वाद्ययंत्रो के बीच खूब मनोरंजन किया। सैलानी बर्फबारी न पड़ने पर मायूस दिखे। सैलानियों का सैलाब उमड़ने से शनिवार रात को मनाली के होटलो मे कमरे नहीं मिले। सैकड़ो पर्यटक कमरो की तलाश में रातभर इधर-उधर भटकते रहे। कुछ सैलानियों ने रात गाड़ी में ही बिताई। वाहनों की बढ़ती आमद से मनाली में जाम से पर्यटक परेशान होते रहे। पुलिस ने आधी रात तक ट्रैफिक को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई। कार्निवाल कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोग माल रोड पर नाचते रहे। एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने बताया कि इस बार पर्यटको का मनोरंजन करने के लिए कार्निवाल कमेटी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …