शादी के पहले एक घटना ने बदला माहौल

बीती रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी एवं नगद पार कर दिया। इसके बावजूद वर पक्ष ने लड़कीवालों को ढांढस बंधाया और कहा, चिंता की बात नहीं है। 12 दिसंबर को हंसी-खुशी शादी हो गई।

उल्लेखनीय है कि भाटापारा के रामसागर पारा वार्ड में शिवकुमार वैष्णव की बेटी की शादी हो रही थी। बारातbride-doli-guna_2015421_84857_21_04_2015 12 दिसंबर को आने वाली थी। इसके एक दिन पहले यानी 11 दिसंबर को चोरी हो गई। घर में बेटी को उपहार स्वरूप गहने देने के लिए आलमारी में रखे थे। साथ ही अन्य खर्चों के लिए लगभग 3 लाख 30 हजार रुपए नगद रखे हुए थे।

शिवकुमार ने बताया कि बेटी की शादी भवन में होने के कारण घर सूना था और चोरी शाम 6 से रात 10 बजे के बीच की गई है। जब इसकी जानकारी हमें हुई तब तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घर के मेन गेट के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरे हुए थे एवं आलमारी भी टूटी हुई थी। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली तो 1 लाख 6 हजार नगद बरामद हो गए थे लेकिन बाकी के नगद एवं ज्वेलरी का पता नहीं चल पा रहा था।

भाटापारा शहर पुलिस रातभर खोजबीन में जुटी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एडिशनल एसपी विमल वैस भी घटना स्थल पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली गई लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।

वर पक्ष ने बंधाया ढांढस

मायूसी की घड़ी में वर पक्ष ने लड़की के पिता का ढांढस बंधाया और कहा कि चिंता नहीं करने की बात नहीं है। हम साथ हैं। जो होना था वो गया। वैवाहिक कार्यक्रम को खुशी के साथ संपन्ना करें। हम सहयोग करेंगे। ये बातें वधू पक्ष परिवार से कही जो अपने में अनोखा सहयोग एवं संबंध की गहराइयों को दर्शाया व सीख भी देता है।

 

Check Also

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

मंत्रिमंडल में फेरबदल: नई मंत्रिपरिषद में भी 11 महिलाओं के होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्रिपरिषद, जिसे आज शाम नए लोगों के शपथ ग्रहण के साथ विस्तारित किया जाएगा, …