पाक गोलीबारी की चपेट में आई मासूम परी,बचों ने मांगी दुआएं

एमसी की ओपीडी के बाहर बुधवार को बच्चों ने पाक गोलाबारी में घायल हुई बच्ची परी की सलामती के लिए प्रार्थना की। पाक गोलाबारी से गंभीर रूप से घायल हुई करीब डेढ़ साल की परी का आईसीयू में पिछले कई दिन से इलाज चल रहा है।
इलाज के दौरान परी का आपरेशन भी किया गया है। अस्पताल में गोलाबारी से छह घायलों को इलाज दिया जा रहा है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पाक सीमा पार से लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर जानमाल का नुकसान कर रहा है। भारतीय सुरक्षाबल भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाकिस्तान महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्श रहा है। इस दौरान बच्चों ने कई बैनर पकड़ रखे थे, जिन पर परी के जल्द ठीक होने के लिए लिखा गया था।
परी के लिए प्रार्थना करने लूथरा पब्लिक स्कूल की बाल शाखा के बच्चों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू अरबन से गौरव चोपड़ा, अनिल चोपड़ा, मदन लाल, डा. रमाकांत खजूरिया आदि मौजूद रहे।

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …