रोहतक। शहर के बसंत विहार में एक एएनएम अपने घर में 10 से 15 कमरे बनाकर वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के घर में छापा मारा था, तो लोगों ने इसका विरोध किया था। इसका फायदा उठाकर वहां रंगरेलियां मना रहा एक युवक और युवती से फरार हो गए थे। इससे पहले एएनएम के पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। महिला का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाया गया है।
गौरतलब है कि पांच दिन पहले शहर के बसंत विहार से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला काफी समय से वेश्यावृत्ति चला रही है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। पुलिस का कहना है कि उस समय कमरे में मकान में एक युवक और युवती रंगरेलियां मना रहे थे, लेकिन वे फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार करने की कोशिश करने लगे तो उन्होंने व अासपास के लोगों ने विरोध किया।
इसके बाद खुद एसएचओ रमेश कुमार को मौके पर जाना पड़ा था और एएनएम के पति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सोमवार को पुलिस फिर एएनएम को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में महिला को अदालत से जमानत मिल गई।
पकड़ी गई एएनएम की बेटी का कहना है कि वह अपने मकान में बने कमरों को किराये पर देते हैं। इस कारण एक पड़ोसी रंजिश रखता है। दीपावली के दिन भी उन्होंने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी। पड़ोसी चाहते हैं कि वे कोई किरायेदार नहीं रखें। इसी कारण उन्होंने पुलिस से सेटिंग कर उनके घर पर छापा पड़वाया। बेटी का कहना है कि जब लड़का अौर लड़की उनके घर में मिले थे तो पुलिस ने उन्हें पकड़ा क्यों नहीं। लड़की का कहना है कि सोमवार की सुबह वह एसपी के यहां शिकायत देने के लिए गई थी। उसी समय पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।
” पांच दिन पहले हमने वेश्यावृत्ति की सूचना पर छापा मारा था। जिसके बाद यहां से युवक युवती तो फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। महिला और उसके पति से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस के साथ मारपीट तक की। वे मकान में 10 से 15 कमरे बनाकर देह व्यापार का धंधा कर रहे थे