लड़की के पेट से निकला कुछ ऐसा, डॉक्टर भी हुए हैरान……………..

पेट में दर्द अगर लगातार हो रहा हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है। लेकिन एक डॉक्टर उस वक्त हैरान रह गया जब उसने 14 साल की लड़की के पेट की जांच की। लड़की के पेट में कुछ ऐसा मौजूद था जिसे देख डॉक्टरों के भी होश उड़ गए।

14 साल की लड़की के पेट में अक्सर दर्द रहता था। शुरुआत में सामान्य सा दर्द समझ कर लड़की को पेनकिलर दे दिया जाता था। लेकिन जब लड़की दर्द से बेहाल हो गई तो उसे मुंबई के केईएम अस्पताल में लाया गया। जब डॉक्टरों ने लड़की के पेट की जांच की तो वह हैरान रह गए।

r_1481783414

पहली नजर में डॉक्टरों को लगा की लड़की के पेट में बड़ा ट्यूमर है। लेकिन जब पेट की जांच की गई तो पेट में बालों का बड़ा सा गोला मौजूद था। ये मेडिकल कंडीशन ट्राइकोबीजोर कहलाती है, जो बाल खाने से पैदा होती है।
पेट में इतने सारे बाल होने के पीछे एक अजीब सा कारण था। ये लड़की 10 सालों से अपने बालों को खा रही थी। जिसकी वजह से उसके पेट से बालों का गोला निकला। डॉक्टरों की एक टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने लड़की के पेट से 3 किलो बालों का गुच्छा निकाला।
डॉक्टरों का मुताबिक किसी सदमे, उत्पीड़न या बचपन में हुई कुछ घटनाओं के कारण बाल चबाने की आदत ‘ट्राइकोबीजोर’ पैदा हो जाती है।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …