मोदी को पॉलिटिक्स से हटाने के लिए ममता ने खाई कसम…….

नई दिल्ली- नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को देशभर में कई विपक्षी पार्टियां विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। लेफ्ट पार्टियों ने पश्चिम बंगाल, केरल और त्रिपुरा में 12 घंटे बंद की अपील की। लेकिन केरल और त्रिपुरा को छोड़ बंद का असर नहीं दिखा है। वहीं, बिहार में सीपीआई (एमएल) के वर्कर्स ने दरभंगा, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में रेल रोकींं। उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के भारत बंद का दुष्प्रचार बीजेपी जानबूझकर कर रही है, जबकि विपक्षी दल सोमवार को जन आक्रोश दिवस के तहत विरोध करेंगे। कोलकाता में ममता बनर्जी ने 5 किमी लंबा मार्च निकाला। इसके बाद कहा, ”मैं कसम खाती हूं कि मैं जिंदा रहूं या मर जाऊं पर पीएम मोदी को इंडियन पॉलिटिक्स से हटा कर रहूंगी।” लेफ्ट के प्रदर्शन का असर नहीं…
अपडेट्स:
01:30 PM: ममता बनर्जी ने कहा-“नोटबंदी के डिसीजन का सब पर असर हुआ है। सिनेमा, बाजार और आम लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन पीएम मोदी आम लोगों की परवाह नहीं है। वे भगवान की तरह इस फैसले के साथ अचानक प्रगट हुए।”
01:03 PM:टीएमसी ने कोलकाता में नोटबंदी के खिलाफ मार्च निकाला।
12:54 PM: दिल्ली में नोटबंदी के खिलाफ आप ने प्रदर्शन किया।
12:30 PM: मुंबई में कांग्रेस वर्कर्स ने कलीना विद्यापीठ के पास प्रदर्शन किया।
11:24 AM:अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को तकलीफ हुई है। मैंने 8 नवंबर की रात को कहा था कि लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। पर ऐसा ही हुआ। इस फैसले को लेकर मोदी सरकार की कोई तैयारी नहीं थी।mamta2-620x400
11:08 AM:मायावती ने कहा कि हम भारत बंद में शामिल नहीं हैं। लेकिन हम अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच हो कि बीजेपी ने पूरे देश में कितना पैसा जमा किया है?
10:45 AM:महाराष्ट्र के नागपुर में भारत बंद के बीच कुछ लोग जन आभार दिवस मना रहा हैं। और उन दुकानदारों को मिठाई और स्वीट बांट रहे हैं जिन्होंने अपनी दुकानेंं खोल रखी हैं।
10:30 AM: पटना में कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकाली।
10:10 AM:तिरुवनंतपुरम में लेफ्ट के बंद का असर दिखा है। यहां कई बाजार पूरी तरह बंद दिखे। डी राजा ने कहा मोदी सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए।
10:00 AM:चेन्नई में डीएमके के वर्कर्स ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
09:59 AM:पार्लियामेंट में विपक्ष के नेताओं ने मीटिंग की। इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
09:30 AM:एसपी सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा- “बंद और आक्रोश दोनों है। यह पूरी तरह से सफल हुआ है। देश में जगह- जगह मार्केट बंद हैं। इस मसले पर पूरा विपक्ष एकजुट है। सिर्फ जेडीयू को छोड़कर, क्योंकि वह दोहरी बात कर रहे हैं।
8:00 AM:गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने भारत बंद की अपील नहीं की है। वह नोटबंदी के खिलाफ लोगों को हुई असुविधा के खिलाफ देशभर में जन आक्रोश दिवस मनाएंगे।
7:50 AM:इलाहाबाद में एसपी वर्कर्स ने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की और ट्रेनें रोकी।
7:45 AM:बिहार के दरभंगा में लेफ्ट की वर्कर्स ने ट्रेन रोकी।
7:30 AM:पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के भारत बंद की अपील का ज्यादा असर नहीं दिखा।
# लेफ्ट के साथ ममता नहीं
– लेफ्ट पार्टियों ने नोटबंदी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद की अपील की है। जबकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस इस बंद में शामिल नहीं होगी और सिर्फ विरोध प्रदर्शन करेगी।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी दोपहर में कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी।
भारत बंद पर किस पार्टी का क्या रुख है?
# कांग्रेस ने कहा- जन आक्रोश दिवस दिवस मनाएंगे
– कांग्रेस ने भी बंद से खुद को अलग कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने भारत बंद की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन आक्रोश दिवस के तौर पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।
# जेडीयू ने नोटबंदी का स्वागत किया?
– वहीं जेडीयू ने विपक्षी पार्टियों की ओर से किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन और 30 नवंबर को पटना में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दिए जाने वाले धरने में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नोटबंदी का स्वागत किया है ।
# भारत बंद से बीजेडी ने खुद को अलग किया
– बीजू जनता दल भी विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं लेगा। पार्टी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया है।
# दिल्ली में भी आज कोई बंद नहीं
– दिल्ली में भी आज कोई बंद नहीं है। आम आदमी पार्टी सिर्फ जगह-जगह प्रदर्शन करेगी।

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …