लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व एवं युवा अध्यक्ष टिंकू सेनकर की अगुवाई में कांग्रेस
उपाध्यक्ष राहुल गांधी का विधानसभा के सामने पुतला दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि सेना ने वीरता का परिचय देते हुये आतंकियों के खिलाफ कार्यवाही की उससे देशवासी सेना व प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति का गुणगान कर रही है। उसको देखकर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी बौखलाकर अशोभनीय बयान दे रहे हैं। भाजपा सेना का अपमान नही सहन कर सकती है और राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जहां पूरा देश सेना पर भरोसा करता है और अपने को सुरक्षित महसूस करता है वहीं कांग्रेस विवादित बयान देकर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री और सेना के अपमान का भारतीय जनता पार्टी खुलकर विरोध करती है। पुतला दहन करने वालों में मुख्य रूप से महामंत्री त्रिलोकअधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोदी जी के आगमन की तैयारियां शुरू
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के 11 अक्टूबर को लखनऊ आगमन की तैयारियों हेतु एक बैठक भाजपा महानगर कार्यालय कैसरबाग पर आयोजित की गयी। लखनऊ महानगर को और प्रधानमंत्री जी के आगमन के रास्तों की साज-सज्जा की तैयारी पर चर्चा की गयी। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ के लिये हर्ष का विषय कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी दशहरा के दिन 11 अक्टूबर को एक साथ लखनऊ में रहेगे। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है कार्यकर्ता हवाई अड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक झण्डे होर्डिंग से साज सज्जा करके अपने नेताओं का स्वागत करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से
क्षेत्रीय संगठन मंत्री, बृज बहादुर जी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्ता, महानगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, उपाध्यक्ष नगर निगम हरसरनलाल गुप्ता, समेत कार्यकर्त्ता व अध्यक्ष उपस्थित रहे।