प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान माया का बीजेपी पर हमला

उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
भाजपा पर हमला:
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि, भाजपा ने काले धन के मुद्दे पर देर कर दी है।
उन्होंने कहा कि, भाजपा ने ढाई साल बाद काले धन पर कदम उठाया।
मायावती ने ये भी कहा कि, भाजपा ने यूपी समेत देश में वादे पूरे नहीं किये हैं।
बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी लोगों को मायूस किया है।
आरएसएस का डंडा:
सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, भाजपा की सरकार के पीछे आरएसएस का डंडा चल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि, देश की सीमायें पहले ही असुरक्षित बनी हैं।
इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सीमा पर सैनिक लगातार शहीद हो रहे हैं।
कमी छुपाने के लिए उठाया गया कदम:
बसपा सुप्रीमो ने प्रेस वार्ता में नोट बंद किये जाने के फैसले को कमी छुपाने के लिए उठाया गया कदम कहा।
उन्होंने कहा कि, इमरजेंसी का माहौल बनाया जा रहा है।
मायावती ने ये भी कहा कि, पीएम मोदी ने अघोषित आर्थिक इमरजेंसी लगायी है।
इसी में उन्होंने आगे कहा कि, देश की 90 फ़ीसदी जनता परेशान है।
वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा की नीयत साफ़ नहीं है और भाजपा ने अपना सारा बंदोबस्त कर लिया है।!

Check Also

वरुण किस पार्टी के साथ करेगे विलय

जहां पर वरूण गांधी को लेकर कांग्रेस में आने के कयास लगाए जा रहा थे। …