पढ़िये बन्दर की करतुत, करता है पुरुषो को घायल और छेड़ता महिलाओ को

पटना। अररिया जिले के बथनाहा गांव में कहीं से भागकर एक बंदर घुस आया और गांव की महिलाओं के साथ ही आस-पास की महिलाओं को परेशान करता रहता था। बंदर इतना चालाक था कि वन विभाग की टीम के हाथ ही नहीं आता था। इस बंदर के कारण महिलाएं काफी परेशान रहती थीं।
पुरुषों को काटता था और महिलाओं को छेड़ता था
उस बदमाश बंदर ने बथनाहा सहित आस-पास के क्षेत्र में अपने कृत्य से तबाही मचा रखी थी। पुरूषों को काट लेता था लेकिन महिलाओं को काटता नहीं था उनसे छेड़छाड़ करता था, जिससे महिलाएं डरी हुई थीं। लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी और फोरेस्टर हेमचन्द्र मिश्रा के निर्देश पर विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों ने कोशिश भी की मगर बंदर हाथ नही लगा।
पटना वन विभाग की टीम ने मुश्किल से पकड़ा
बंदर के बढ़ते जुल्म को देखते हुए बथनाहा वन विभाग की टीम ने पटना वन विभाग की टीम से मदद मांगी जिसके बाद पटना वन विभाग की टीम बथनाहा पहुंची। वन विभाग पटना की टीम ने बंदर को बहुत ही मुश्किल से ट्रेंक्यूलाइजर गन से घायल कर उसे अपने कब्जे में लिया, कब्जे में लेने के बाद उस बेहोश बंदर को जल्द जाकर बेतिया के घने जंगलों मे छोड़ दिया।
बताया जाता है कि पकड़े जाने से पहले इस बंदर ने करीब डेढ़ सौ महिला और पुरूषों को निशाना बनाया था। बंदर के पकड़े जाने के बाद आस-पास को बंदर की तबाही से अब मुक्ति मिल गई है।
प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे मे बनाया प्लान, लेकिन….
पदाधिकारी ने कहा – पालतू होगा बंदर इसीलिए छेड़ता था
टीम में एक पदाधिकारी, एक चिकित्सक और एक शिकारी मौजूद थे। टीम का कहना था कि बंदर पूर्व में पालतू होने और किसी फैमिली में रहते हुए परिवारिक औरतों के साथ छेड़खानी की उसमें प्रवृत्ति आने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता।
थाने में पत्नी ने कहा -.फौजी पति से ज्यादा मजा आता है ब्वॉयफ्रेंड के साथ, फिर…
बेहोश कर बेतिया के जंगल में छोड़ा गया
मामले की पुष्टि करते हुए बथनाहा फोरेस्टर हेमचंद मिश्रा ने बताया कि बंदर ने तबाही मचा रखी थी और डेढ़ सौ से ज्यादा लोगो को काट रखा था। इसके अलावा महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद बंदर को पटना वन विभाग की टीम की मदद से पकड़ उसे बेतिया के जंगल मे छोड़ दिया गया।

Check Also

बिहार के बक्सर में होगा बुलेट ट्रेन का स्टॉपेज ,दिल्ली तक का सफर महज छह घंटे में होगा पूरा

बिहार से दिल्ली जाने के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ी सौगात लोगों को देने वाली …