
प्लेन लैंड होते ही कूदा पैसेंजर, आई चोट…
– सोमवार दोपहर जैसे ही बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट रांची पहुंची, गेट खुलते ही गौरव सिन्हा नीचे कूद पड़ा। इससे उसे चोट लगी फिर भी वह रनवे पर दौड़ता रहा।
– लेकिन फ्लाइट में बम है यह चिल्लाने से बाकी पैसेंजर डर गए और अफरातफरी का माहौल बन गया।
– इस बीच सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई।
– इस बीच सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई।
प्लेन में मौजूद थीं सलमा आगा
– एक्ट्रेस सलमा आगा भी उसी फ्लाइट से रांची आ रही थी। इस घटना के बाद, उन्हें सुरक्षा घेरे में बाहर निकाला गया।

– सीआईएसएफ अफसरों ने बताया कि शख्स गौरव सिन्हा झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। बेंगलुरु में टीसीएस में साफ्टवेयर इंजीनियर है।
– प्लेन को वापस एक बजे बेंगलुरु जाना था। लेकिन इस वजह से प्लेन चार घंटे से अधिक डिले हो गया। प्लेन में 180 पैसेंजर्स सवार थे।