बागपत. जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है। लड़की ने गांव के ग्राम प्रधान पर तमंचे के बल पर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़की के गर्भवती होने पर उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद से आरोपी फरार है।

– जिले के थाना चांदीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को गांव का ही ग्राम प्रधान निर्दोष सिंह अगवा कर ले गया था।
– उसके साथ तमंचे के बल पर कई महीनों तक रेप करता रहा।
– पीड़ित उसका विरोध करती थी तो वह उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
– जिसके डर से पीड़िता ने अपने परिजनों को दुराचार के बारे में नहीं बताया।
– जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो परिजनों को पूरे मामले का पता चला।
– पीड़ित परिवार थाना चांदीनगर पहुंचकर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

– थानाध्यक्ष ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।
– पीड़ितों ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी कार्रवाई नहींं करने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
– फिलहाल जांच की जा रही है, आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।