बंद हुआ ट्रंप का ताजमहल कैसिनो

वाशिंगटन।  अमेरिका के अटलांटिक सिटी स्थित ट्रंप ताजमहल कैसिनो सोमवार को बंद हो गया। 1990 में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी शुरुआत की थी। उन्हें रियल एस्टेट दिग्गज के तौर पर प्रतिष्ठा दिलाने में इस कैसिनो की अहम भूमिका रही है। हालांकि 2014 में उन्होंने वॉल स्ट्रीट के निवेशक कार्ल इकॉन के हाथों इसे बेच दिया था। इसके बाद भी उनका नाम इस कैसिनो से जुड़ा था।

आर्थिक कारणों से बीते दो साल मेंc में बंद होने वाले यह पांचवां कैसिनो है। 15 हजार स्क्वायर फुट में फैले इस आलीशान कैसिनो के निर्माण में विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल की नकल की गई थी। इसके बंद होने से करीब तीन हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं। यह कैसिनो जुलाई में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के समय से ही चर्चा में रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं और पेंशन का लाभ छीने जाने के बाद कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रबंधन और कर्मचारी यूनियन के बीच समझौता नहीं होने पर इकॉन ने अगस्त में इसे बंद करने की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि मुनाफे की कोई उम्मीद नहीं देखते हुए यह फैसला किया गया है।

हालांकि यह कैसिनो इसलिए भी अलग है क्योंकि इसे बनाने में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार ट्रंप शामिल हैं जो अपनी व्यस्तता से समय निकालकर कैसिनो की इस आखिरी  घड़ी में मौजूद होंगे।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …