झारखंड(जमशेदपुर)- यहां एक बैंक के सीनियर मैनेजर की पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या का खुलासा हो गया। पिछले सप्ताह हुए मर्डर का मास्टर माइंड खुद बैंक मैनेजर ही निकला। मैनेजर गुजरात में रहने वाली अपनी मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी व बेटे की सुपारी देकर हत्या करवा दी। मृतक बच्चा बैंक मैनेजर का नहीं बल्कि गोद लिया बेटा था।
खुद 47 का और 17 साल की बहन से बनाया था प्रेम संबंध…
– बीते बुधवार को इंडियन ओवरसीज बैंक के सीनियर मैनेजर शशि प्रसाद की पत्नी मंजू देवी (35) और उनके इकलौते बेटे द्विज (4) की हत्या कर दी गई थी।
-अगले दिन पुलिस ने फ्लैट के बेडरूम से मंजू और बेटे द्विज की लाश बरामद की थी। पुलिस शुरू से शशि प्रसाद पर नजर रख रही थी।
-सीसीटीवी फुटेज के सामने आते ही आरोपी अरेस्ट कर लिए गए। इसके बाद खुलासा हुआ कि इस घटना का मास्टर माइंड खुद शशि प्रसाद ही था।
-पुलिस के मुताबिक इंडियन ओवरसीज बैंक के सीनियर मैनेजर शशि कुमार (47 वर्ष) का गुजरात में रहने वाली मौसेरी बहन(17) से प्रेम संबंध था।
-दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से संबंध थे। शशि उससे शादी करना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी मंजू और बेटे द्विज की हत्या कराई।
-दो माह पहले ही शशि ने पत्नी-बेटे की हत्या की साजिश रच दी थी। हत्या के लिए बैंक मैनेजर ने मोहन शर्मा और मुकेश शर्मा को पांच लाख रुपए की सुपारी दी थी।
-गुरुवार को डिमना रोड स्थित डी-चौधरी मधुसूदन कॉम्प्लेक्स में हुए मां-बेटे मर्डर मामले में एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि
शशि कुमार को बेटे द्विज से भी प्रेम नहीं था। उसे बार-बार यह बात खलती थी
कि जिसे उसने गोद लिया है वह उसकीअसल संतान नहीं है।
-उसने पत्नी की जिद के कारण द्विज को गुवाहाटी में गोद लिया था। बच्चे को इसलिए मरवाया ताकि बड़ा होकर वह उनकी संपत्ति का हकदार ना बन सके।
भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण नहीं हुआ शक
-बकौल एसएसपी, शशि कुमार 17 वर्षीय मौसेरी बहन से अक्सर फोन पर बात किया करता था।
-दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण परिवार वालों को कभी शक नहीं हुआ। मंजू देवी भी इससे अंजान थी।
-शशि जानता था मंजू से उसे अपनी संतान नहीं हो सकती है। इस कारण उसने मौसेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाया।
-पुलिस ने शशि कुमार और उसकी प्रेमिका (मौसेरी बहन) के साथ की कई तस्वीरें जब्त कर ली है।