बिहार में नोटबंदी के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस करेगी धरना-प्रदर्शन आज

नोटबंदी के खिलाफ आज कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन है। इसकी कड़ी में बिहार कांग्रेस ने एक दिन के महाधरनाकी घोषणा की है।

बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी करेंगे। इसमें कांग्रेस राहुल गांधी के पांच सवालों पर केंद्र सरकार से जवाब मांगेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एचके वर्मा ने बताया कि पटना में धरना प्रदर्शन का आयोजन गर्दनीबाग धरना स्थल पर होगा।

इसमें पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया के नोटबंदी के आंदोलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से बिहार के लिए 12 समन्वयक बनाए गए हैं।

असम कांग्रेस विधायक दल के उपनेता रकीबुल हुसैन इसके राज्य समन्वयक बनाए गए हैं।

Check Also

इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !

2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …