एक हजार करोड़ के खर्च से बिहार में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा मंदिर!

बिहार में विश्व का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। यह अभी विश्व के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट से भी बड़ा होगा। मंदिर अगले तीन साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

 

 पटना.  राजधानी के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण के केसरिया में विश्व का सबसे बड़े मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कंबोडिया की आपत्ति के बाद इस मंदिर के निर्माण पर ग्रहण लग गया था, लेकिन यह समस्या अब सुलझा ली गई है।

किशोर कुणाल ने बताया कि कंबोडिया के अंकोरवाट की तर्ज पर बनने वाले इस मंदिर का निर्माण मार्च में शुरू हो कर तीन साल में पूरा होगा। हालांकि, परिसर के पूर्ण विकास में आठ साल लग जाएंगे। मंदिर में देश के अधिकांश प्रमुख मंदिरों की झलक मिलेगी। मंदिर निर्माण में एक हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

यहां होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

विराट रामायण मंदिर में बनने वाला शिवलिंग 44 फीट ऊंचा होगा। इसके अलावा यहां 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग भी स्थापित किए जाएंगे। अब तक देश का सबसे बड़ा शिवलिंग तंजावुर में स्थापित किया गया है, जो लगभग 18 फीट ऊंचा है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास समिति की कोशिश है कि राज्य में भगवान श्रीराम के जहां-जहां चरण पड़े थे, वहां मंदिर का निर्माण कराया जाए।

किशोर कुणाल के अनुसार मंदिर का परिसर 168 एकड़ में फैला होगा। विराट रामायण मंदिर अपने 18 शिखरों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।

Check Also

क्या इस साल भी दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लाइटिंग की रहेगी समस्या

बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट अपने शुरुआती दौर से ही सुर्खियों में रहा है। चाहे वजह …