दंतेवाड़ा/बीजापुर। दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों द्वारा लगाए गए 5 किलो का टिफिन बम को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस को निशाना बनाने के लिए इसे लगाया गया था। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और उसे डिफ्यूज कर दिया।
उधर बीजापुर में पुलिस ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जांगला थाना क्षेत्र के बेल्चर में सर्चिंग के दौरान जंगल में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक एक नक्सली दल का अध्यक्ष है और उस पर सात स्थाई वारंट भी है। इनामी नक्सली का पकड़ा जाना जिला पुलिस बल के लिए बड़ी सफलता है।