लोन दिलाने के बहाने बैंक मैनेजर ने किया रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज!

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की डुमरिया बरारी शाखा प्रबंधक विवेक कुमार और उसके साथी अर्जुन राम के खिलाफ दुष्कर्म का केस कोर्ट परिवाद पत्र के आधार पर नगर थाने में दर्ज किया गया है। दर्ज केस में पीड़िता कहना है कि आरोपी प्रबंधक से उसकी मुलाकात बैंक से कर्ज लेने के क्रम में अक्टूबर 2016 हो हुई थी। बैंक से कर्ज देने के बहाने आरोपियों ने उसे नगर थाना के अमला टोला स्थित घर पर बुलाया था।

वह 23 अक्टूबर 2016 को बैंक प्रबंधक के अमला टोला स्थित घर पर आयी थी। दोनों आरोपी उसे एक कमरे में ले गये। आरोपियों ने कमरे का दरवाजा व खिड़की बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय दूसरे आरोपी ने प्रबंधक की मदद की थी।

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने उसे इस घटना की जानकारी किसी से नहीं देने की धमकी दी थी। घटना के वह अपने परिजनों के साथ नगर थाने गयी थी लेकिन थाना पर मौजुद पुलिस पदाधिकारी ने शिकायत पत्र लेने व केस दर्ज करने से इंकार करने लगे। नगर पुलिस के बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंच कर लिखित जानकारी दी। इसके बाद भी नगर थाना में केस दर्ज नहीं हुआ।

थक कर कोर्ट में परिवाद पत्र दायर कराई। थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दिया गया है। बैंक प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि युवती और उसके परिजन द्वारा बैंक से जबरन कर्ज लेने का प्रयास किया गया था। लोन नहीं देने पर युवती ने उनके ऊपर झूठा केस दर्ज करायी है।

Check Also

क्या इस साल भी दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लाइटिंग की रहेगी समस्या

बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट अपने शुरुआती दौर से ही सुर्खियों में रहा है। चाहे वजह …