बॉलीवुड आदाकार शिल्पा शेट्टी के पिता का निधन

उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें कल रात दिल का दौरा पड़ा था।

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पिता और बिजनसमैन सुरेन्द्र शेट्टी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें कल रात दिल का दौरा पड़ा था।उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जायेगा।

पेशे से पेपर कप के कारोबारी सुरेन्द्र शेट्टी बेटी शिल्पा के कामकाज में भी हाथ बांटते थे। निधन के वक्त उनकी पत्नी सुनंदा, दोनों बेटियां शिल्पा और शमिता और दामाद राज कुंद्रा अस्पताल में मौजूद थे।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …