SBI ने बड़ी जमा राशियों पर ब्याज दर में 1.9 फीसदी तक की कटौती की

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने बड़ी जमा राशियों पर ब्याज दर में 1.9 फीसदी तक की कटौती की है। नोटबंदी के बाद बैंक जमा में राशि की बढ़ोतरी के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है।

सूत्रों के मुताबिक एसबीआई ने एक से दस करोड़ रुपए की जमा राशि पर ब्याज दरों में यह कटौती की है। गौरतलब है कि एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।

एसबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती एक बड़ा संकेत हो सकता है। एसबीआdownloadई के मुताबिक नई दरें गुरुवार से ही लागू हो जाएगी।

ब्याज दरों में ये है बड़े बदलाव                                                                                                                                                      

 

– संशोधित दर के तहत 180 से 210 दिन के लिए जमा पर ब्याज दर अब 1.90 प्रतिशत कम होकर 3.85 प्रतिशत रह गई है, जो पहले 5.75 प्रतिशत थी।
– सात दिन से 45 दिन की अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर में 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई है।

– इस कटौती के बाद ब्याज दर 3.75 प्रतिशत हो गई है।

– इससे पहले, एसबीआई ने एक करोड़ रुपए से कम की जमा राशि पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती की थी।

 

Check Also

BSNL ने दिया अपने यूजर्स को नए साल का झटका,बंद होंगे ये प्लांस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिया नए साल पर झटका , बंद कर दिये …