ब्वॉयफ्रेंड की चाहत देख भर आई गर्लफ्रेंड की आंखे, कहा- मेरी जिन्दगी बदल गयी!

अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिये इस ब्वॉयफ्रेंड ने पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर दिया और मूवी बनाकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

दुनिया भर के ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के नित नये तरीके ढूंढते रहते हैं। कभी-कभी ये तरीके बहुत मजेदार होते हैं। कुछ ऐसा ही तरीका अपनाया है इस शख्स ने।

अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिये इस ब्वॉयफ्रेंड ने पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर दिया और मूवी बनाकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। ये महिला उस समय हैरान रही गई जब उसने बिग स्क्रीन पर चलती हुई मूवी में बॉयफ्रेंड को देखा। 35 साल के बॉयफे्रंड डग को 4 मिनट की इस मूवी को बनाने में 3 तीन महीने का समय लगा। इस मूवी के दौरान पूरे ट्रेलर के दौरान रोब्बी विलियम्स का गाना बज रहा था।

शॉर्ट मूवी के ट्रेलर में ब्वॉयफ्रेंड डग आखिर में सिनेमा से बाहर आते हुए नजर आता है और वह हॉल में मौजूद दर्शकों के सामने घुटने के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड क्लेयर को प्रपोज करता है। आंखों में आंसू लिए गर्लफ्रेंड प्रपोज पर हामी भर देती है। डग ने क्लेयर को हग करते हुए कहा कि तुम मेरे जिंदगी की सबसे अच्छी चीज हो जो अब तक मेरी जिंदगी में हुआ। तुमने मेरी जिंदगी बदल दी। आई लव यू। डेली मिरर के मुताबिक डग ने बताया कि वह रेस्टोरेंट के अलावा कुछ अलग तरह से प्रपोज करना चाहता था। वहीं, इस प्रपोजल से क्लेयर इतनी भावुक हो गई की रोने लगी। इसके बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें हॉल के चारों ओर देखने को कहा। जिसके बाद उन्हें पता चला कि हॉल में उनके करीब 30 से 40 फ्रेंडस और फैमिली मेंबर्स मौजूद थे।

Check Also

,क्या है अखिलेश यादव का ‘मिशन दक्षिण’,?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadva) आज से कर्नाटक (Karnataka) …