मंसूबे को अपने चाल में कामयाब होने से पहले पकड़ी पुलिस, क्या था मामला!

किशोरी से प्‍यार में पंजाब एक युवक इस कदर पागल हो गया कि वह उससे मिलने नैनीताल पहुंच गया। वह उसे साथ लेकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

नैनीताल: इश्क का जुनून पंजाब के युवक पर इस कदर चढ़ा कि किशोरी से मिलने नैनीताल पहुंच गया। आरोप है कि वह ननिहाल आई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के लिए निकला था। इससे पहले वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जानिए, कैसे वह कैसे पुलिस के जाल में फंसा। नैनीताल शहर के सूखाताल क्षेत्र निवासी एक महिला ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय भांजी पंजाब से आई है। उसका पीछा करते चंदर (22 वर्ष) पुत्र चरणराम निवासी सी-63, शहीद उधमसिंह नगर कॉलोनी इंडस्ट्रीयल एरिया सेक्टर-सात मोहाली (पंजाब) भी नैनीताल पहुंच गया बीती रात वह किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। हल्द्वानी पुलिस को भी सूचना दी गई। इस दौरान 24 दिसंबर की रात ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। बीते रोज पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

 

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …