झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल में जीत कर पहली बार बनी विजेता!

सिमडेगा, 23 जनवरी. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चल रहे सातवें हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2017 में सोमवार को हॉकी की झारखंड टीम ने फाइनल में हरियाणा की टीम को 5-4 से पराजित कर विजेता हुई। मैदानी खेल में दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही । झारखंड टीम से 14 मिनट में दीपिका सिरेंग और 17 मिनट में संगीत कुमारी ने गोल कर 2-0 से बढ़त दिलाई, लेकिन हरियाणा को 28वें मिनट में पेनाल्टी स्टॉक मिला और 32 मिनट में पुन: गोल कर बराबरी कर ली। फिर पेनाल्टी शूट आउट में झारखंड 3-2 से आगे रही। झारखंड की ओर से पेनाल्टी शूटआउट में दीपिका, संगीता और सम्मी बड़ा ने गोल किया। गोल कीपर कलयाणी ने पुन: शानदार प्रदर्शन कर तीन गोल रोका और झारखंड को किसी भी फोर्मेट के चैम्पियनशिप में विजेता किया। गौरतलब है कि झारखंड टीम की यह लगातार सातवी जीत है, इससे पूर्व टीम ने हॉकी दिल्ली को 7-0, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी (ग्वालियर) को 6-4 , आंध्रप्रदेश हॉकी को 15-2 , हॉकी मध्यप्रदेश को 14-0 से पराजित कर चुकी है और क्वार्टर फाइनल में गांगपुर की हॉकी टीम को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 और सेमीफाइनल में चंडीगढ़ को 5-0 से पराजित किया है। झारखण्ड टीम की संगीता कुमारी को बेस्ट खिलाडी,व्यूटी डुंगडुंग को बेस्ट मिडफील्डर और कल्याणी किंडो को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा झारखंड की संगीता कुमारी, सलीमा टेटे, सम्मी बड़ा और दीपिका के खेल से प्रभावित होकर अलग से चारों को 2000 -2000 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

Check Also

आखिर क्यों बरसे भाजपा पर खड़गे ?

राहुल गांधी , गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में पठानकोट में जनसभा करने …