मुंहासे की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। यह तैलीय त्वचा वाले लोगों में ज़्यादा होता है। पर ऐसे कई लोग हैं जिनकी त्वचा तैलीय न होने के बावजूद भी उन्हें मुहांसों की समस्या होती है। किशोरावस्था में मुहांसे होना स्वाभाविक है। पर कई बार उस अवस्था को पार करने के बाद भी मुहांसों की समस्या बरकरार रहती है। त्वचा ज्यादा तेलिया (ऑयली) हैं यह उन कॉलेज जाने वाली युवतियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है जो बाहर निकलते वक्त अपने मुहांसे किसी को दिखाना नहीं चाहती हैं। मुहांसे त्वचा में होने वाली एक प्रकार की सूजन है जो तब होती है जब त्वचा की तेल ग्रन्थियां बैक्टीरिया से ग्रस्त हो जाती हैं। आप अब मुहांसों को हटाने के लिए घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं।
मुंहासे, त्वचा की सामान्य स्थितियां हैं जो, लड़के और लड़कियों को किशोरावस्था में होता है। ये त्वचा की सूजन की स्थिति है जो गले और पीठ पर होते हैं। ये दर्दनाक गांठे भी हो जाती है और इसमें प्राय: मवाद भी आ जाती है। ये छूत की बिमारी नहीं है, लेकिन युवा लड़के और लड़कियों को शर्मिंदगी देती हैं। युवा अपने रूप के प्रति बहुत जागरुक रहते हैं और इसके कारण अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस करते हैं। चेहरे पर दाने के उपाय :-
मुंहासों के कारण / मुहांसे के कारण
त्वचा ज्यादा तेलिया (ऑयली) हैं यह तेल ग्रंथियों से तेल का अधिक उत्सर्जन त्वचा के छिद्रों को बंद कर मुंहासों को जन्म देता है। मृत त्वचा को न हटाना भी छिद्रों को बंद कर देता है। शारीरिक और हार्मोन में बदलाव लड़कियों और लड़कों में सिबेसियस ग्रंथि को उत्तेजित करता है जिससे अधिक तेल का उत्पादन होता है। सीबम में पनपने वाले बैक्टीरिया भी छिद्रों को बंद करके मुंहासों को विकसित होने में मदद करते हैं। कुछ डेयरी उत्पादों में उच्च मात्रा में कैल्शियम और चीनी पाया जाता है जो कुछ लोगों में मुंहासों को विकसित करता है। एस्ट्रोजेन युक्त दवाइयां भी मुंहासे का कारण है। मेकअप उत्पादों में शामिल रसायनों को ठीक से साफ न करने के कारण भी मुंहासे होते हैं। सभी मेकअपों को रात को अच्छी तरह से साफ करना चाहिये।
रॉसेसिया का घरेलू उपचार, चेहरे की लालिमा दूर करने के प्राकृतिक उपाय
मुहांसे से छुटकारा – मुंहासों का इलाज घर पर बर्फ से
आप इसे आसानी से फ्रिज से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप मुहांसों(pimples/पिंपल) से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बर्फ के कुछ टुकड़े लें और इसे अपने मुहांसों पर लगाएं। इससे आपके मुहांसों वाले भाग में रक्त का संचार तेज़ होता है। आप बर्फ के टुकड़ों को कपडे में लपेटकर मुहांसों पर लगा सकते हैं। अगर आपको इस प्रक्रिया में ज़्यादा ठण्ड महसूस होती है, तो कुछ देर प्रतीक्षा करके दुबारा इस प्रक्रिया का प्रयोग करें।
मुंहासे, त्वचा की सामान्य स्थितियां हैं जो, लड़के और लड़कियों को किशोरावस्था में होता है। ये त्वचा की सूजन की स्थिति है जो गले और पीठ पर होते हैं। ये दर्दनाक गांठे भी हो जाती है और इसमें प्राय: मवाद भी आ जाती है। ये छूत की बिमारी नहीं है, लेकिन युवा लड़के और लड़कियों को शर्मिंदगी देती हैं। युवा अपने रूप के प्रति बहुत जागरुक रहते हैं और इसके कारण अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस करते हैं। चेहरे पर दाने के उपाय :-
मुहांसे से छुटकारा – मुंहासों का इलाज घर पर बर्फ से
आप इसे आसानी से फ्रिज से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बर्फ के कुछ टुकड़े लें और इसे अपने मुहांसों पर लगाएं। इससे आपके मुहांसों वाले भाग में रक्त का संचार तेज़ होता है। आप बर्फ के टुकड़ों को कपडे में लपेटकर मुहांसों पर लगा सकते हैं। अगर आपको इस प्रक्रिया में ज़्यादा ठण्ड महसूस होती है, तो कुछ देर प्रतीक्षा करके दुबारा इस प्रक्रिया का प्रयोग करें।
- मुंहासों का इलाज ( pimple ka ilaj hindi me), रातभर एक कप चावल को भिगोयें। सुबह पानी को छानकर बचे अनाज को पीसकर लेप बना लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू रस की मिला लें। इस लेप को कील मुंहासों पर लगाकर 20 मिनट छोड़ने के बाद धुल दें।
- जायफल को पीसकर इसमें कच्चा दूध मिला लें। इसे प्रभावित क्षेत्र पर एक पैक की तरह लगा लें। आधा घंटा बाद इसे धुल दें।
- दालचिनी पाउडर, नींबू रस और शहद का लेप बनायें और रात में मुहासों पर लगा लें। सुबह इसे पानी से धुल दें।
- सूखे संतरे के छिलके के पाउडर में पानी मिलाकर लेप बनायें और मुहासों पर लगायें।
- कील मुहासों के काले दाने हटाने के लिये नींबू रस और मूंगफली के तेल को लगा सकते हैं।
- नीम की पत्तियों का पाउडर और हल्दी एक साथ मिलाकर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये उपयोग कर सकते हैं।
- मसले हुए अदरक को मुंहासों पर रगड़ना मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये बहुत प्रभावकारी होगा।
- बेकिंग सोडा अतिरिक्त तेल और धूल को त्वचा से हटाने में मदद करता है जो मुंहासों से छुटकारा पाने में सहायता करता है। बेकिंग सोडा और नींबू रस का लेप बनाकर मुंहासों पर लगायें और कुछ मिनट बाद इसे साफ कर दें।
चेहरे की त्वचा संरचना को बढ़ाने के लिये घरेलू उपचार
- मुंहासों का इलाज, सेब आसव सिरके को भी पानी या नींबू रस मिलाकर हल्का करने के बाद मुंहासों पर लगा दें। 2 से 3 बार ही लगाने के बाद मुंहासे गायब होते दिखायी पड़ेंगे।