मुलायम के गढ़ आजमगढ़ में अमित शाह का हल्ला बोल

आजमगढ़- सपा के गढ़ में पहली बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की गर्जना हो रही है। वह यहां के आइटीआइ मैदान में परिवर्तन रैली के बहाने वह सपा मुखिया मुलायम सिंह का गढ़ तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। उनका मुख्य निशाना सपा सरकार है। हालांकि कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता, कम्युनिस्ट और केजरीवाल किसी को नहीं छोड़ा। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और जनसमुदाय उमड़ रहा है।

आजमगढ़ में परिवर्तन यात्रा

अमित शाह ने कहा कि मोदी की बाढ़ में कांग्रेस, सपा, बसपा, ममता, कम्युनिस्ट और केजरीवाल सारे बह गए है। अब सब एक जगह इकट्ठा होकर हाय-तौबा कर रहे हैं। केंद्र में सरकार बनाने के बाद मोदी ने 1 लाख करोड़ से ज्यादा रुपये उत्तर प्रदेश को दिए है पर यहाँ का विकास नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता को प्रदेश में विकास करने वाली सरकार चाहिए। हम एक ऐसा यूपी चाहते है जहाँ युवाओं को रोज़गार मिले।

किसानों को भी मिलेगी राहत

अमित शाह ने वाराणसी में स्थानीय भाजपा नेताओं और विधायकों से बावतपुर एयरपोर्ट पर बातचीत में कहा शादी वाले परिवारों को जैसे नोट बंदी में राहत दी जा रही है, वैसे ही किसानों के लिए एक या दो दिन में कोई निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि किसानों के लिए अलग से 2 लाख करोड़ रुपए जारी किए जाने की बात चल रही है।

 

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …