मैत्री और प्रेम से आगे बढ़ने का दिया संदेश, दलाईलामा ने करुणा

बोधगया के कालचक्र मैदान में शनिवार को दलाईलामा ने खुशहाल जीवन जीने के गुर बताए। बच्चों को संबोधित करते हुए दलाईलामा ने कहा कि आंतरिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसी से जीवन में उन्नति आएगी।
उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी पर नयी सदी को बेहतर बनाने की ज़िम्मेदारी है। करुणा, मैत्री और प्रेम के सहारे आगे बढ़ना चाहिए। क्रोध का पूर्ण त्याग करें क्योंकि यही मानव का सबसे बड़ा शत्रु है। इस दौरान बच्चों ने दलाईलामा से कई सवाल पूछे।

 

कार्यक्रम इंटर रिलीजियस फ्रेंडशिप एसोसिएशन द्वारा न्यू इंलाईटेंड वर्ल्ड सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मगध विश्वविद्यालय के वीसी प्रो डॉ इश्तियाक ने उन्हें सम्मानित किया। दलाईलामा ने उनसे सम्मान पत्र लेकर प्रसन्नता ज़ाहिर की। इस कार्यक्रम में गया कॉलेज, स्थानीय स्कूलों के अलावा जमालपुर की नोट्रेडम एकेडमी के विद्यार्थी शामिल हुए।

Check Also

क्या इस साल भी दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे पर लाइटिंग की रहेगी समस्या

बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट अपने शुरुआती दौर से ही सुर्खियों में रहा है। चाहे वजह …