मोदी की शिंजो से मुलाकात: न्यूक्लियर डील अहम् मुद्दा|

टोक्यो.  नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से मुलाकात की। आबे ने केंटेई स्थित पीएम ऑफिस में मोदी का स्वागत किया। मोदी और आबे ने बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाया। मोदी और आबे की इस मुलाकात के दौरान 12 अहम डील्स पर साइन होने हैं। इनमें सिविल न्यूक्लियर डील भी शामिल है। इसके अलावा ट्रेड, सिक्युरिटी और टैक्नोलॉजी एक्सचेंज पर भी डील होनी है। शिंजो के ऑफिस में डेलीगेशन लेवल की मीटिंग शुरू हो गई है।

बिजनेस फोरम में मोदी ने कहा- भारत में इन्वेस्टमेंट का बेहतर मौका…

– मोदी ने कहा, ”गुजरात में सीएम रहने के दौरान से मैं जापान के बिजनेस लीडर्स से मिलता रहा हूं।”

– ”भारत में बिजनेस का माहौल बना है, जापान उसका फायदा उठा सकता है।”

– मोदी ने यह भी कहा कि- “मेड इन इंडिया और मेड बाय जापान का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छे तरीके से काम कर रहा है।”

– इंडिया-जापान आर्थिक समझौतों पर चर्चा के दौरान मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत भारत, मजबूत जापान कहकर संबोधित किया।

– कहा, “ये केवल दो देशों की तरक्की की बात नहीं है। ये एशिया और भारत में स्थायित्व का भी मुद्दा है।”
– मोदी बोले, “भारत अहम बदलावों के रास्ते पर हैं, हमने निर्णायक फैसले लिए हैं।”
– “नतीजे सामने दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेशनल लेवल पर लड़खड़ाती इकोनॉमिक कंडीशन के बावजूद भारत से मजबूत विकास की खबर आ रही है।”

– इससे पहले शुक्रवार सुबह मोदी ने टोक्यो में जापान के राजा अकिहितो से मुलाकात की।

– इसके बाद इंडो-जापान फोरम के बिजनेस लीडर्स और कई कंपनियों के सीईओ से मिले।

बुलेट ट्रेन में सफर करेंगे मोदी:

– टोक्यो से कोबे तक मोदी शिंजो आबे के साथ बुलेट ट्रेन से जाएंगे। इसी टेक्नोलॉजी से मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे को तैयार किया जाना है।
– वे कोबे में कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज भी जाएंगे। हाई स्पीड ट्रेन यहीं बनाई जाती है।

– जापान मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के अलावा और छह रूट पर रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की डील कर सकता है।

– माना जा रहा है कि मोदी-आबे के बीच सिक्युरिटी, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, स्किल डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट समेत कई दूसरे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

सिविल न्यूक्लियर डील आगे बढ़ने की उम्मीद:

– मोदी जापान के साथ अटकी सिविल न्यूक्लियर डील को भी आगे बढ़ा सकते हैं।

– अगर ऐसा होता है तो जापान पहली बार किसी ऐसे देश से डील करेगा, जिसने NTP पर साइन नहीं किए हैं।

– एटमी डील पर कई सालों से बात चल रही है, लेकिन 2011 में फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लान्ट में हुए हादसे के बाद यह अटक गई।

एम्फीबियन प्लेन की भी डील हो सकती है:

– मोदी के इस दौरे में एम्फीबियन प्लेन US-2iकी डील भी हो सकती है।
– भारत जापान से 10 हजार करोड़ के 12 एम्फीबियन प्लेन US-2i खरीद सकता है।
– ये ऐसे प्लेन हैं जो हवा के साथ-साथ पानी पर भी चल सकते हैं।
– दोनों देशों के बीच यह डील चीन के बढ़ते असर को रोकने के लिए है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरक्राफ्ट की ये डील ज्यादा पैसों के चलते 2013 से अटकी हुई है। इसे देखते हुए जापान ने 720 करोड़ कम कर दिए हैं।

Check Also

INDIA :पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल पहुंचे भारत !

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की …