जान के आप भी हो जायेंगे हेरान, यहां जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं महिलाएं

जब इंसान जानवरों को प्यार देते हैं तो जानवर भी बदले में अपनी वफादारी साबित करते हैं। लेकिन एक जनजाति की परंपरा को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जनजाति की महिलाएं जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं। जानिए क्यों रोजाना ये जानवर महिलाओं का दूध पीने पहुंचते हैं।

पूर्वी ब्राजील के अमेजन के जंगलों में रहने वाली आवा जनजाति आज भी दुनिया से अलग थलग है। लेकिन जानवरों से इनका अनोखा रिश्ता दुनिया भर में जाना जाता है। रोजाना महिलाएं यहां जानवरों को अपना दूध पिलाती हैं।

 

पूरी तरह से जंगल और जानवरों पर निर्भर इस जनजाति में अब 500 लोग ही बचे हुए हैं। इस वजह से यहां के लोगों को जानवरों से बेहद लगाव है।जानवर को दूध पिलाने की वजह से जानवर भी इस जनजाति की मदद करते हैं और उन्हें ऊंचे पेड़ों से फल तोड़कर देते हैं।इस जनजाति के लोग जानवरों को अपने परिवार का हिस्सा ही मानते हैं। इस वजह से जब भी इन जानवरों को भूख लगती है तो महिलाएं उन्हें अपना दूध पिला देती हैं।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …