हवस में अंधे युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार की!

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने 80 साल की वृद्धा से दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

लालकुआं :  नशे में धुत एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। 80 वर्ष की वृद्धा से दुष्कर्म कर डाला। हैवान ने वृद्धा के शरीर पर कई जगह काटा और जख्म कर दिए। दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिंदुखत्ता निवासी एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे घर से शौच के लिए निकली। रात के अंधेरे में वृद्धा घर से कुछ दूर जंगल की ओर बढ़ रही थी। इसी समय रास्ते से नशे में धुत होकर गुजर रहे धीरज तिवारी (25 वर्ष) की नजर उस पर पड़ी। अकेला देख नशे में चूर युवक पर शैतान सवार हो गया। उसने वृद्धा को दबोच लिया। हवस में अंधे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

दर्द से तड़पती वृद्धा जैसे-तैसे घर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन सोमवार सुबह कोतवाली पहुंचे और मामले में पोते द्वारा दुष्कर्म के आरोपी धीरज तिवारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

आरोपी युवक को दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि वृद्धा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में असंतोष व्याप्त है।

Check Also

Nokia C22 भारत में 13MP मुख्य कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नोकिया ने बाजार में अपना नवीनतम बजट सेगमेंट डिवाइस नोकिया सी 22 लॉन्च किया है, …