युवती के पति ने दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पंचायत के फरमान पर 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की हैरतअंगेज वारदात सामने आई है। युवती के पिता पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप था। युवती अपने साथ हुई इस घटना से इतनी आहत हुई कि उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। बाद में लाहौर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मरने से पहले युवती ने पुलिस को बयान दिया कि पंचायत के आदेश पर पांच महीने पहले गुजरात जिले में उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। दो सप्ताह पहले उसने अपनी ससुराल में खुद को आग लगा ली क्योंकि वह पति को अपना मुंह नहीं दिखाना चाहती थी। युवती का पति कई वर्षों बाद विदेश से लौटा था। उल्लेखनीय है कि युवती के पति ने दुष्कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है।
–