यूपी एसेम्‍बली में हैं 403 सीटें, लेकिन 35 का आंकड़ा पार नहीं कर पाईं महिलाएं

लखनऊ.महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरे साल लम्बे-चौड़े वादे करने वाले राजनीतिक दल हर चुनाव में महिलाओं को विधानसभा में भेजने के मामले में पीछे क्यों हट जाते हैं, यह एक अहम सवाल है? चुनावी सच तो यह है कि हर बार महिलाओं को उपेक्षा का शिकार होना ही पड़ता है। अब यूपी में 17वीं विधानसभा का गठन होने जा रहा है। देखना है कि टिकट देने के मामले में इन राजनीतिक दलों के दावे कितने हकीकत में बदलते हैं। अबतक के हुए चुनावों में तो यह दावे सच्चाई से काफी दूर रहे हैं।
16वीं विधानसभा में 35 महिला विधायक
– साल 2012 विधानसभा चुनाव पर यदि गौर किया जाए तो सभी दलों को मिलाकर चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की कुल संख्या 583 थी।
– अब तक के विधानसभा चुनावों में पिछली यानी 16वीं विधानसभा ही ऐसी थी, जिसमें सबसे अधिक 35 महिलाएं विधायक बनीं।
– इससे अलावा 1985 की विधानसभा ही ऐसी थी, जिसमें इतनी ज्यादा यानी कि 31 महिलाओं ने विधानसभा में प्रवेश किया था।
15वीं विधानसभा का ये रहा हाल
– यही हाल इसके पहले 2007 में गठित हुई 15वीं विधानसभा का भी था।
– इस चुनाव में कुल 6086 उम्मीदवारों में सिर्फ 370 महिलाएं ही थीं।
– यह आंकडा जरा भी संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। क्योंकि इसमें 126 निर्दलीय उम्मीदवार थे, जबकि छह बड़े दलों के 1225 उम्मीदवारों में सिर्फ 90 महिलाएं थी।
– वहीं, क्षेत्रीय पार्टियों के 647 उम्मीदवारों में सिर्फ 47 महिलाएं थी। कुल 370 उम्मीदवारों में जीतने की दर साढ़े पांच फीसदी के आसपास थी।
2012 की क्या रही स्थिति
#बीजेपी
– बीजेपी ने सबसे अधिक महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था।
– कुल 40 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा, जिसमें से केवल छह महिला प्रत्याशी ही विधायक बन सकीं।
#समाजवादी पार्टी
– 34 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें 18 महिलाएं विधायक बनीं।
#बसपा
– 33 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा तो सिर्फ तीन महिला प्रत्याशी ही चुनाव जीत सकीं।
#कांग्रेस
– 28 महिलाओं को इस चुनाव में टिकट दिया उसमें से केवल 4 महिलाओं विधानसभा की चौखट तक पहुंच सकी।
2007 में क्या थी स्थिति
– इसके पहले 2007 के विधानसभा चुनाव में 182 महिलाएं चुनाव लड़ीं थीं। इसमें से 23 महिलाएं चुनाव जीती थीं।
– इसमें भी 6 सपा से, 10 बीएसपी से, कांग्रेस से 1, 1 राष्ट्रीय लोक दल से और भाजपा से 5 महिला विधायक जीती थीं।
आगे की स्लाइड्स मे पढ़ें 2002 से 1957 तक विधानसभा में महिलाओं क्‍या रही स्थिति…

Check Also

जयंत ने बीजेपी को दिया, जोर का झटका धीरे से !

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले,राष्ट्रीय राजनीति में मानो एक सैलाब सा ला दिया हो …