बुलंदशहर की तरह ही अलीगढ़ में रोड होल्ड अप के दौरान बदमाशों ने बस में लूटपाट की। इसके बाद पास के फार्म हाउस में साथ दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
अलीगढ़। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पुलिस भले ही उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करे लेकिन बदमाशों का कहर जारी है। बुलंदशहर की तरह ही अलीगढ़ में रोड होल्ड अप के दौरान बस में लूटपाट की। इसके बाद पास के फार्म हाउस में साथ दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया।
अलीगढ़ के टप्पल में आज लक्जरी बस में हुई लूटपाट की गई। विरोध करने पर इन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश पास के फार्म हाउस में घुस गए और वहां पर दो महिलाओं को फार्म हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस घटना के काफी देर बाद आगरा जोन के आइजी सुजीत पांडेय, डीआईजी आरपी सिंह यादव तथा एसएसपी राजेश पांडेय ने घटना स्थल का किया मुआयना। पीडि़त महिलाओं को मेडिकल के लिए अलीगढ़ महिला जिला अस्पताल भेजा।
यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों का कहर
अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में एक्सचेंज के पास दिल्ली से लखनऊ जा रही बस को रोकर बदमाशों ने यात्रियों से साथ लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर इन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें राज पुत्र मकरंद सिंह निवासी मोती नगला थाना नबाबगंज जिला फर्रुखाबाद और पूरन पुत्र रामअवतार निवासी बढ़ावनपुर थाना एलाऊ जिला मैनपुरी घायल हो गए। अनंतनाग में तैनात वायु सेना के जवान विवेक यादव को तमंचा की बट मारकर किया घायल। विवेक को मथुरा के नयति हास्पिटल में भरती कराया गया है। इसके बाद बदमाशों ने एक्सप्रेस वे के पास नौहझील (मथुरा) निवासी पूर्व डीआइजी राज कुमार गुप्ता के फार्म हाउस पर कार्यरत मां-बेटी से दुष्कर्म भी किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
बदमाशों ने सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर कल रात दिल्ली से लखनऊ जा रही गैलेक्सी बस में लूट की। बस का टायर टप्पल क्षेत्र में माइल स्टोन 52 पर पंचर हो गया था। चालक स्टेपनी बदलने लगा तभी नीचे हथियार बंद बदमाश ऊपर चढ़ आए, बस में घुस कर सवारियों से लूटपाट शुरू कर दी। एक दो यात्रियों ने इसका विरोध किया तो उनसे मारपीट की और गोली मार कर घायल कर दिया। बस में एक फौजी बैठा हुआ था उसका भी सिर फाड़ दिया। घटना के बाद चालक ने बस को माइल स्टोन 60 थाना नौहझील पर लेकर खड़ी कर दिया। जहां सूचना पर नौहझील पुलिस और टोल पुलिस समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। बस और यात्रियों की सुरक्षा को पुलिस कर्मियों की गाड़ी को एक कैंटर ने रौंद दिया जिससे एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया।