स्टार प्लस के चर्चित शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ ने 7 दिसंबर को 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर शो की टीम ने जम कर मस्ती, पार्टी और डांस भी किया। आगे देखिये पार्टी के कुछ चुनिन्दा रंग
हाल ही में इस शो का एक ख़ास सीक्वेंस ऑस्ट्रेलिया में किया गया। आपको बता दें इस शो की शूटिंग के दौरान न सिर्फ शो के कलाकारों ने, बल्कि एकता कपूर ने भी ऑस्ट्रेलिया में कलाकारों के साथ जम कर लुत्फ़ उठा चुकी हैं।
आमतौर पर एकता कपूर अपने शो के किसी सेट पर जल्दी नहीं जातीं। लेकिन इस बार उन्होंने तय किया कि वे ऑस्ट्रेलिया जाएंगी और शो के कलाकारों के साथ मस्ती भी करेंगी। शो में अहम किरदार निभा रहे करन पटेल, अनीता हंसनंदानी और दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के क्लोज दोस्तों में से एक हैं। शायद उनके आस्ट्रेलिया जाने की एक वजह यह भी रही होगी!
यह धारावाहिक रमन भल्ला (करन पटेल) और इशिता अइयर (दिव्यांका त्रिपाठी) की प्रेम गाथा जो उनकी बेटी रूही(रुहानिका धवन) के कारण जुड़ा हुआ है जिसको एकता कपूर ने खट्ठे मीठे पलो के द्वारा निर्देशित किया है। इन्ही खट्ठे मीठे पलों के साथ सीरियल लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय होता गया और आज यह 1000 एपिसोड के मुकाम पर है।
बता दें कि आईटीए अवार्ड 2016 में करन पटेल के साथ दिव्यांका को ‘बेस्ट जोड़ी अवार्ड’ भी मिला है। शो की लोकप्रियता ही है कि ऐसा हली बार हुआ जब एकता किसी शो के आउटडोर शूट पर गयी थीं और वो भी ऑस्ट्रेलिया। जागरण डॉट कॉम ने आपको बताया था कि वे इस शो में शूटिंग के दौरान न सिर्फ मस्ती कर रही हैं, बल्कि सारे क्रू के साथ शो के आगामी एपिसोड की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रही हैं।