रणबीर का जिगरी दोस्त कर रहा है कैटरीना को डेट

हाल ही में रणबीर कपूर ने नया घर खरीदा है। रणबीर का ये नया घर उनके पैरेंट्स को भी काफी पसंद आया। इस नए घर को खरीदने की खुशी में रणबीर कपूर ने पिछली रात नए अपार्टमेंट में पार्टी रखी। इस पार्टी में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों को बुलाया था।

मेहमानों की लिस्ट में करण जौहर से लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान तक का नाम शामिल था। साथ ही उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड आदित्य राय कपूर को भी बुलाया। लेकिन वो किसी खास के साथ समय बिताने के लिए रणबीर की पार्टी में शरीक नहीं हुए।

आप आदित्य के इस खास का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये खास और कोई नहीं बल्कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ हैं। जी हां, आदित्य को कैटरीना के साथ क्वालिटी टाइम बिताना था। आदित्य और कैटरीना को उनके बांद्रा वाले घर में जाते हुए देखा गया।

इन दिनों दोनों के लिंकअप की खबरें भी जोरों पर हैं। लेकिन आदि और कैट इस खबर से इनकार करते आए हैं। लेकिन पिछली रात जो तस्वीरें सामने आईं उनको देखकर लग रहा है कि दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सीरियस हैं।

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘ओके जानू’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। साथ ही आदित्य जल्द ही खुद का म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च करने वाले हैं।

 

Check Also

यूक्रेन-रूस युद्ध: क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन अभियान ‘बहुत मुश्किल’ है

क्रेमलिन ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में उसका अभियान “बहुत मुश्किल” है, क्योंकि एक यूक्रेनी …