रमन की कमियों को कांग्रेस ने किया प्रकाशित

महासमुंद। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी द्वारा आज नगर के पुराने रेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के 13 वर्षों के कार्यकाल में 1 लाख करोड़ के घोटाले पर एक रिपोर्ट “रमन के खोट” का विमोचन किया गया।

कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रमन सिंह की भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को काफी बढ़ावा दिया है। यह इस बात का सबूत है कि किस प्रकार यह सरकार काम कर रही है। कांग्रेस की इस प्रेसवार्ता के बाद से अभी रमन सिंह सरकार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विधायक अमित जोगी ने राज्य सरकार व रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 13 साल के दौरान इन की अगुवाई में 1 लाख करोड़ का घोटाला प्रदेश में हुआ है इसमें अगस्ता घोटाला, नान घोटाला, खनिज घोटाला समेत अन्य घोटाले शामिल है, इस मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता विगत 1 माह से राज्य भर में जन जागरण आंदोलन चलाते आ रही है। श्री जोगी ने मुख्यमंत्री रमन सिंह को बुराई की जड़ बताते हुए रमन नहीं रावण का होना बताया।

 

Check Also

भोपाल गैस पीड़ित मुआवजे की मांग लेकर पहुचेंगे दिल्ली

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए दर्दनाक हादसे को करीब 38 साल पूरे होने वाले …