इंदौर। नगर प्रतिनिधि
शहर के पूर्वी क्षेत्र में अग्रसेन सेवा संगठन के स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक फूल बंगला सजाकर दादी राणी सती को विराजित किया गया। महिलाओं ने मंगल पाठ किया। भगवान श्रीनाथ को छप्पन भोग भी लगाया गया।
मालवा मिल पंचायत धर्मशाला में दादी रानी सती के दरबार में संगठन के सदस्यों ने बेटियों को बेटे के समान अवसर दे कर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। भजनों के माध्यम से दादी की महिमा का गुनगान का सिलसिला भी चार घंटे चला। महिलाओं को सुहाग की सामग्री भेंट की गई। संरक्षक उषा बंसल और शीतल तोड़ीवाल ने बताया कि संस्था के सेवा कार्य के दो वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। उमा तोड़ीवाल, सोनाली गर्ग, संजीवनी बागड़ी, कृष्णा अग्रवाल, रितु मित्तल, मीना सिंघल, संगीता बागड़ी आदि मौजूद थे।
संस्था अग्रमंच का पाठ
संस्था अग्रमंच के तत्वावधान में राणी सती दादी का मंगल पाठ 11 दिसंबर को अग्रसेन भवन स्नेहनगर में होगा। इस अवसर पर फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसका प्रथम निमंत्रण खजराना गणेश को दिया गया।