राशिफल : 12 में से 8 राशियों को रहना होगा सावधान

december-horoscope2016 के आखिरी महीने में मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों को धन हानि और अचानक नुकसान हो सकता है। फालतू खर्चा भी बढ़ेगा। किस्मत का साथ नहीं मिलने से कुछ लोगों के काम भी बिगड़ सकते हैं। वृष, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए ये महीना ठीक-ठीक रहेगा। दिसंबर में सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से नौकरी और बिजनेस में बड़े बदलाव होंगे। इनका शुभ-अशुभ असर हर राशि पर होगा। जानिए इन 31 दिनों में कब-क्या होगा आपके साथ।

मेष –पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण काम होंगे। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। कामकाज के मामले में भी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी राजकीय मामले में तेजी से स्थितियां व परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। धार्मिक कामकाज में व्यस्तता रहेगी। किसी भी अजनबी से व्यवहार नही करें, धन हानि की भी संभावना है। घर में किसी नई वस्तु की खरीददारी कर सकते है। अटका हुआ या रुका हुआ पैसा मिलेगा। सरकारी काम तेजी से पूरे होंगे। रोग और कष्ट खत्म हो जाएगा। नए कामों को करने के लिए प्रेरित होंगे व कुछ हल्का-फुल्का काम भी उस दिशा में हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से तकरार या खिंचाव की स्थिति बन सकती है। महीने के बीच में कुछ दिन पैसों में खींचतान हो सकती है। इनकम से ज्यादा खर्चा हो सकता है। दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए सरकारी काम किसी अधिकारी की मदद से पूरे हो जाएंगे।

वृषभ –इस महीने में आप चतुराई और विवेक से समस्याओं का बेहतर समाधान निकाल लेंगे। इस महीने में खरीदी-बिक्री जैसे मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। मनोरंजन का मौका मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। बिजनेस और कारोबार के सिलसिले में बाहर भी जाना पड़ सकता है। इस महीने में आप लेखन, पढ़ाई या ज्ञानवर्धक कामकाज में व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने ऐश आराम पर भी खर्चा कर सकते हैं। भौतिक सुख के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। मेहनत का फल आपको मिलेगा। परोपकार के कामों में आप व्यस्त रहेंगे। इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। इस महीने आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके कामकाज की तारीफ होगी।

मिथुन –इस महीने कोई गलती आपको भारी पड़ सकती है। कोई भी काम सोच समझ कर करे। दोस्तों से संबंध मधुर रखें। भौतिक सुखों में लिप्त ना रहें नहीं तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदेह साबित होगा। नौकरी वालो के लिए यह समय मन मारकर काम करने का है। बिजनेस में जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन में दूसरे के दखल से नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। इस महीने में आपका पराक्रम बढ़ेगा। सोच समझ कर फैसले लेंगे और आपके लिए हुए फैसले सही रहेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को नए एग्रीमेंट के साथ धन लाभ हो सकता है। इनकम बढ़ेगी, लेकिन खर्चा भी आपके कंट्रोल से बाहर होगा। कार्य स्थल पर भी अधिकारियों से मदद और आपको तारीफ मिलेगी। आप अपने बुद्धि के बल पर बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। अपने से उम्र में ज्यादा और प्रभावशाली लोगों की मदद से कॉन्टैक्ट होगा। जिससे आपको आगे बढऩे में बहुत मदद मिलेगी। सेहत के लिए भी ये समय बेहतर रहेगा।

कर्क –यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। कोई लंबी यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। संतान पक्ष के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। भौतिक सुखों में लिप्त रहने के कारण आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में कमी हो सकती है। पैसा खर्च होने के योग हैं। इस समय आपको सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगो को समय का पाबंद होना पड़ेगा। वैवाहिक संबंध में सुधार होगा। भाग्य भी साथ देगा, परन्तु थोड़ा रूककर। किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सेहत का ज्यादा ध्यान रखें। इस राशि के बेरोजगारों के लिए अच्छा समय आएगा।

सिंह –यह महीना ठीक रहेगा। कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा और उसका फायदा भी आपको होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई भी काम कल पर न टालें। इस महीने इनकम बढ़ेगी। शारीरिक लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा है। बिजनेस करने वाले सोच समझ कर फैसला करें। वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल बन सकता है। लव लाइफ के लिए ये महीना अच्छा है। सेहत और पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। फिर भी जीवनसाथी की मदद मिलेगी। कामकाज का स्थान बदल सकता है। आर्थिक हानि का योग है। फालतू खर्चों को कम करें और पहले से तैयारी करें। कार्य स्थल पर कर्मचारी आपको परेशान कर सकते हैं। इस महीने आपको अपने ही आसपास के लोगों से सावधान रहना होगा। कोई भी नया काम करने से बचें। रक्त सम्बन्धी कोई बीमारी हो सकती है। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें।

कन्या –इस महीने रोजमर्रा के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई काम पूरा न होने पर चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी कारण से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अनचाही यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। जिनसे फायदा नहीं मिल पाएगा। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर काम समय से पूरा हो जाएगा। आमदनी भी ठीक-ठाक रहेगी। इस महीने खर्चा बढ़ सकता है। किसी तरह का कर्जा लेने की स्थिति भी बन सकती है। इस महीने वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण की जरूरत है। किसी नए काम में हाथ ना डालें। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति भी इस महीने बन सकती है। प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। सेहत थोड़ी प्रतिकूल भी रहेगी। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। शरीर के निचले भाग में कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान बहुत हद तक आपको सावधान रहना होगा।

तुला –लोगों से संपंर्क बढ़ेगा। कर्मचारियों को सुख और सहयोग मिलेगा। काम करने की दिशा में कुछ बदलाव भी हो सकता है। सांसारिक सुखों का आनन्द लेने की इच्छा रहेगी। जिन लोगों का पैसा फंसा है वह धीरें-धीरे ही वापस आएगा। आमदनी के लिए की गई कोशिशों में आप सफल हो जाएंगे। आपकी सेहत में भी गिरावट आ सकती है। अपना खानपान भी अच्छा रखे। जो लोग बेरोजगार है उनको रोजगार के अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। इस महीने में भाग्य भरोसे बड़े काम ना करें। इनकम में थोड़ी कमी रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल करें। आप दुश्मनों पर भारी भी रहेंगे। इस महीने मुश्किल समय में आपका अनुभव काम आएगा। संतान से वैचारिक मतभेद रहेंगे। शिक्षा में भी थोड़ी रुकावट के साथ सफलता भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। प्रेम संबंध वैवाहिक जीवन में बदल सकते हैं। ज़मीन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं। सेहत के मामले में भी समय ठीक ही रहेगा, लेकिन हार्ट पेशेंट सावधान रहें। गर्भवती महिलाओं के लिए समय थोड़ा सावधानी रखने वाला रहेगा। चर्म रोग और एलर्जी संबंधी समस्या भी रहेगी।

वृश्चिक –नजदीकी लोगो से संबंध अच्छे होंगे। मधुरता आएगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस महीने में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस महीने में अचानक धन हानि हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें। कोई भी निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से जरूर सलाह लें। बुखार या पेट संबंधी समस्या हो सकती है। तनाव से भी परेशान रहेंगे। नींद की कमी रहेगी। महीने के ज्यादातर दिनों में आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। यदि आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सावधान रहना होगा। इस महीने में बड़े आर्थिक फैसले या तो ना लें या कुछ समय के लिए टाल दें। इस महीने में आपको यात्राओं से फायदा हो सकता है। नौकरी या बिजनेस संबंधी यात्राएं करेंगे तो आपको फायदा होगा। लोन लेने की कोशिश इस समय सफल होगी। किसी को कर्जा देने या व्यापारिक गारंटी देने से बचें। साथ काम करने वाले लोगों से न उलझे। वैवाहिक जीवन में हलचल रहेगी।

धनु –किसी की फालतू बातों से गुस्सा आ सकता है। इससे आपका कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इस महीने खर्चा और पराक्रम बढ़ेगा। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। समय का ध्यान रखकर काम करेंगे तभी आप सफल हो पाएंगे। ऑफिस के कामकाज में सावधानी रखें। किसी मामले में दखलंदाजी न करें। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। किस्मत के भरोसे बड़े काम न करें। धन के मामलों में जोखिम ना उठाएं। इस महीने में धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। ऑफिस में किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई बड़ा बदलाव भी करने की कोशिश न करें। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। यदि किसी भी तरह की एलर्जी से परेशान हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। कमीशन का काम करने वाले लोगों के लिए समय ठीक है। बिजनेस में कोई बड़ा लेन-देन न करें। वैवाहिक जीवन में सुधार भी हो सकता है।

मकर –इस महीने की शुरूआत में ही मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कई तरह की योजनाएं या षडयंत्र दिमाग में चलते रहेंगे। ससुराल पक्ष में किसी कार्यक्रम मेंं आपका समय जाएगा। ससुराल पक्ष के लोगों की मदद करने के भी योग बन रहे हैं। मान सम्मान बढ़ सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के प्रति रुचि बढ़ेगी। ज्यादा मेल-जोल न बढ़ाएं, वरना नाम खराब भी हो सकता है। इस महीने धन लाभ होने के योग हैं। समय अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों का पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अधिकारियों और बॉस लोगों की मदद मिलेगी। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर मदद भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। नए लोगों से संबंध बनेंगे। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचे। बिजनेस में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ में विवाद सामने आ सकते हैं।

कुंभ –कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वैसे तो आप एनर्जेटिक रहेंगे, लेकिन किसी न किसी तरह परेशान भी हो सकते हैं। इस महीने में आप दुश्मनों पर नजर रखें। विवादों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। लव लाइफ में कोई अप्रिय स्थिति बन सकती हैं। घर में सोच-समझकर बोलें और फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें। अपने काम करने की शैली में कोई महत्वपूर्ण बदलाव करने पड़ सकते हैं। अचानक होने वाले बदलावों के लिए खुद को तैयार रखें। बिजनेस में नुकसान भी हो सकता है। संभलकर रहें। नए काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। दोस्तों की मदद से काम पूरे हो जाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जोड़ों का दर्द रहेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए समय ठीक नहीं है। सावधान रहें।

मीन –इस महीने ज्यादा खर्च होने से परेशान रहेंगे, लेकिन ये परेशानी ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा। मीन राशि वालों को अपोजिट जेंडर वालों की मदद मिल सकती है। इस महीने दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें तो अच्छा रहेगा। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। उधार देने से परहेज करें। किसी तरह का पारिवारिक तनाव या मतभेद भी हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई पुरानी योजना पर काम करने की इच्छा है तो कर लें। समय ठीक भी रहेगा। पैसा बढ़ाने के लिए वैधानिक तरीके ही आपके लिए अच्छे हैं। इस महीने गैर कानूनी काम करने से बचें। किसी छोटी सी गलती के कारण कमाया हुआ पैसा अचानक खर्च भी हो सकता है। इस महीने आप किस्मत के भरोसे न रहें तो ही अच्छा है। कर्ज संबंधी काम पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। पेट की समस्या आपको परेशान कर सकती है। आंखों से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पहले से ठीक रहेगा। बिजनेस में सोच समझकर निवेश करें। दाम्पत्य जीवन में उथल पुथल हो सकती है।

Check Also

क्या कहती है आपकी किस्मत जानिए आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope)-चन्द्रमा छठे हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. कंस्ट्रक्शन, …