रांची। राजधानी रांची के बड़े इलाके में बुधवार को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। सुबह 10:00 बजे से रात 10 बजे तक रुक्का डैम से होने वाली जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस वजह से बूटी शंप से जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है उन क्षेत्रों में पानी नहीं जाएगा।
10 नवंबर को सुबह में ही पानी मिल सकेगा…
– रुक्का डैम से रॉ वाटर हटाने और पाइप लाइन की मरम्मत करने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। यानि अब लोगों को रात्रि 10:00 बजे के बाद या 10 नवंबर को सुबह में ही पानी मिलेगा।
– इधर हटिया डैम से पानी की राशनिंग होने की वजह से अभी भी कई क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बीच-बीच में रुक्का से भी पानी बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।