रांची- यहां सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ चौक स्थित ब्यूटी बस्ती में एक इंजीनियरिंग की छात्रा की जलने से मौत हो गई। पुलिस और परिजन रेप के बाद मर्डर की आशंका जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नग्नअवस्था में मिली छात्रा…
-घटना ब्यूटी बस्ती में हुई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय जया भारती के रूप में की गई है।छात्रा के घर में जब लोगों ने धुआं निकलते देखा तब मामला सामने आया।
-घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। छात्रा पूरी तरह से जली हुई नग्न अवस्था में मिली। इससे पुलिस रेप के बा
द जिंदा जलाने की साजिश की आशंका जाहिर कर रही है।

-सुबह लोगों ने देखा, लड़की के घर से धुआं निकल रहा था और दरवाजा बाहर से बंद था। लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो देखा लड़की गंभीर रूप से झुलसी हुई थी।
-फौरन उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
-वहीं, लड़की का चेहरा पूरी तरीके से जला हुआ है, जिससे यह अंदेशा लग रहा है कि पहले लड़की को बेहोश किया गया, उसके बाद उसे जलाया गया है।
-पिता नागेश्वर महतो के अनुसार जया अपनी बहन के साथ बूटी मोड़ स्थित घर में रहकर पढ़ती थी। कुछ दिनों से माता-पिता बरकाकाना रहते थे।
-पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत सीधी थी। जया की किसी लड़
के से दोस्ती भी नहीं थी और न किसी से कोई विवाद।
-इधर, सदर पुलिस के साथ सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव व सिटी एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक की टीम की मदद भी ली जा रही है।