बगीचा में कांग्रेसियों को गिरफ्तार करती पुलिस।
बगीचा। नोटबंदी का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर स्थानीय ब्लाक मुख्यालय में बंद को लेकर कांग्रेसी सुबह से ही डटे रहे। वहीं बगीचा पुलिस द्वारा सुबह चार बजे से ही पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर बंद करने के लिए एकजुट होकर निकलने के साथ ही बगीचा पुलिस ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 30 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया था।जिस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नासिर अली, प्रकाश जैन, जोधन राम, बुधराम वनवासी, बबलू पाठक, राजेन्द्र गुप्ता, रामप्रसाद कोरवा, परमेश्वर यादव, वृन्दा गुप्ता, दुर्गेश वर्मा, बालकिशोर यादव समेत अन्य कार्यकर्ता नगर बंद कराने के लिए सुबह एकजुट होकर निकले। एसडीओपी पद्मश्री तंवर, टीआई एमजे पिᆬरदौसी, एसआई आशीष गौतम द्वारा शांति व्यवस्था के लिए सघन पेट्रोलिंग की जा रही थी। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड के करीब पंहुचे वैसे ही बगीचा पुलिस ने लगभग 12 कार्यकर्ताओं को गिरपᆬतार कर लिया। टीआई ने बताया कि स्थानीय रेस्ट हाउस में अस्थायी जेल बनाया गया था जहां सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रखा गया था। कुछ घंटो बाद जमानत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया।