ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेल गए पहले वनडे मैच के 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर कमिंस ने इतनी तेज़ गेंद फेंकी कि बल्लेबाज़ के बैट के दो टूकड़े हो गए।
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेल गए पहले वनडे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन से जीत लिया। इस मैच में एक ऐसा नज़ारा भी देखने को मिला जो मैदान पर बहुत कम ही दिखाई देता है। पैट कमिंस ने तोड़ दिया मुनरो का बल्ला ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने पैट कमिंस को 42वां ओवर फेंकने के लिए गेंद थमाई। इस ओवर में पैट कमिंस ने इतनी तेज़ गेंद फेंकी के बैट्समैन का बल्ला ही टूट गया। 42वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने आउट साइड द ऑफ स्टंप पर फुलर गेंद फेंकी, जिसे मुनरो ने ड्रार्इव लगाने के लिए खेला। लेकिन गेंद इतनी तेज़ थी कि मुनरो के बल्ले के दो टुकड़े हो गए। बल्ले का एक हिस्सा कवर की तरफ जा कर गिरा। मुनरो के हाथ में सिर्फ बल्ले का हैंडल ही बचा था। हालांकि इस घटना के बाद भी मुनरो इस गेंद पर एक रन बनाने में कामयाब हो गए।