भारतीय जनता पार्टी का सामाजिक संगठनों से परिवर्तन महारैली में आने का आवाह्न लखनऊ 31 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर 2 जनवरी को मोदी जी की रैली में आने का आवाह्न किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि यह सत्ता ही नही अपितु व्यवस्था परिवर्तन की रैली है आप सब जागरूक नागरिक हैं, गुण्डाराज, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकारें अब इस प्रदेश का नही चाहिए। इस प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने वाली मोदी जी के विजन की भाजपा सरकार की जरूरत है, आप सब अपने अपने सामाजिक क्षेत्र के प्रमुख लोग हैं। लोगों का आवाह्न कर इस महारैली में आने के लिये आमंत्रित करें और उन्हें इस परिवर्तन का भागीदार बनाने के लिये मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विचारों को सुनने के लिये रैली स्थल रमाबाई अम्बेडकर मैदान पहुंचे। मोदी जी की केन्द्र की सरकार ने जो किसान, गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़ों और महिलाओं नवयुवकों, व्यापारियों के हितो की योजनाएं बनायी है उन्हें ठीक ढंग से सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिये प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन हेतु भाजपा की सरकार चाहिए। आज दुनिया में मोदी जी ने भारत का सम्मान बढ़ाया और विदेशो में रह रहे भारतीय गर्व का अनुभव कर रहें हैं। मोदी जी द्वारा देश को विकास के पथ पर लगातार आगे ले जाने के लिये उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है, ‘‘आयें हम सब मिलकर परिवर्तन लायें।’’ बैठक में मुख्य रूप से महानगर प्रभारी शेष नारायण मिश्रा, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, रामऔतार कनौजिया, चार्टड एकाउन्टेंट पवन धवन,सुनील सिंह के साथ साथ सोनकर समाज से चैधरी सोनकर, दर्शन चैधरी टिंकू सोनकर, पप्पू सोनकर, कल्लू पहलवान, बिहारी सोनकर, हरिप्रसाद सोनकर, धानुक समाज से सुरेशचन्द्र धानुक, रंजीत धानुक, विजय धानुक, राकेश धानुक, बाल्मीकि समाज से राम सिंह बाल्मीकि, श्यामलाल बाल्मीकि, कनौजिया समाज से विजय कनौजिया, रामचन्दर कनौजिया, गणेश कनौजिया, पप्पू कनौजिया, कायस्थ समाज से जितेन्द्र सक्सेना, अग्रवाल समाज से अशोक अग्रवाल, सिंधी समाज से वीरू जसवानी, सरवन जसवानी के आलवा गंगाराम भारती पर्वतीय समाज से चेतन विष्ट, दीपक भट्ट, यादव महासभा के खुशीराम यादव, आकाश यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Check Also
इस शख्स की मौत के बाद बीजेपी में मच गया घमासान !
2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा चेहरा सुर्खियों में बना रहा,जिसको …